आज के इस पोस्ट हम वह सारे गणितीय सूत्र लिखने जा रहें हैं जो भूमापक (अमीन) के लिए जरूरी होता है। कोई भी भूमापक जमीन को जरीब (सिक्कर) से मापता है। एक खास तरह का सिक्कर होता है भूमापक के पास । नीचे मैंने आकृति के माध्यम से समझाया है।

जरीब :- जमीन मापने के लिए एक सिक्कर होता है। उस सिक्कड़ की लंबाई 66 फ़ीट होता है। और वह सिक्कड़ 7.92 इंच के 100 छोटे-छोटे कड़ी से बना होता है।
जरीब में दोनों साइड पीतल का हैंडल बना हुआ होता है। हरेक 10 कड़ी पर एक खास चिह्न भी होता है। जिसे फुलिया या फूल कहा जाता है। जैसे दोनों साइड 10 कड़ी और 90 कड़ी के जगह पर एक तीर का नोकीला चिन्ह होता है।
फिर 20 कड़ी और 80 कड़ी के स्थान पर दो नोकीला तीर का चिन्ह होता है। आगे दोनों साइड 30 कड़ी और 70 कड़ी के स्थान पर तीन नोकीला तीर का चिन्ह होता है। आगे 40 और 60 कड़ी के स्थान पर चार नोकीला तीर का चिन्ह होता है। और बीच में 50 कड़ी के स्थान पर एक गोलाकार फुलिया होता है।
- 1 जरीब = 100 कड़ी
- 1 जरीब = 66 फीट
- 1 जरीब = 22 गज
- 1 जरीब = 20 मीटर
- 1 जरीब = 792 इंच
- 1 जरीब = 24 डेग
- 1 जरीब = 44 हाथ
- 1 जरीब = 88 बिता
- 1 कड़ी = .66 फ़ीट
- 1 कड़ी = .22 गज
- 1 कड़ी = .20 मीटर
- 1 कड़ी = 7.92 इंच
- 1 कड़ी = .24 डेग
- 1 कड़ी = .44 हाथ
- 1 कड़ी = .88 बिता
- 2.272 कड़ी = 1 हाथ
- 1.5 फ़ीट = 1 हाथ
- 18 इंच = 1 हाथ
- .5 गज = 1 हाथ
- .54 डेग = 1 हाथ
- .45 मीटर = 1 हाथ
- 12 इंच = 1 फ़ीट
- 3 फ़ीट = 1 गज
कड़ी × कड़ी = वर्ग कड़ी
फ़ीट × फ़ीट = वर्ग फ़ीट
लग्गी × लग्गी = धुर
डिसमिल को दूसरे यूनिट में बदलना सूत्र
- 1000 वर्ग फ़ीट = 1 डिसमिल
- 435.6 वर्ग फ़ीट = 1 डिसमिल
- 193.6 वर्ग हाथ = 1 डिसमिल
- 57.60 वर्ग डेग = 1 डिसमिल
- 62726.4 वर्ग इंच = 1 डिसमिल
- 40.12 वर्ग मीटर = 1 डिसमिल
जमीन को मापने की इकाई
- 20 धुर = 1 कट्ठा 20
- 20 कट्ठा = 1 बीघा
- 400 धुर = 1 बीघा
- 20 धूड़की = 1 धुर
- 20 फुड़की = 1 धूड़की
- 20 लुड़की = 1 फुड़की
- 100 डिसमिल = 250 एकड़
- 250 डिसमिल = 1 हेक्टेयर
- 1 एयर = 2.5 डिसमिल
- 100 एयर = 250 डिसमिल
- 40 प्वाइंट = 1 डिसमिल
डिसमिल और धुर का सूत्र
धुर = डिसमिल × 968/5 ÷ (लग्गी)²
डिसमिल = धुर × (लग्गी)² ÷ 968/5
महत्वपूर्ण क्षेत्रमिति सूत्र
- आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
- वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल = (भुजा)²
- समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √3/4 (भुजा)²
- विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √(s(s-a)(s-b)(s-c) , यहाँ s =(a+b+c)/2 है । और a, b और c त्रिभुज की भुजा है।
- समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2 × आधार × ऊँचाई
- लम्ब = √कर्ण² – आधार²
- वृत्ताकार मैदान का क्षेत्रफल =πr² ,π =22/7
- अण्डाकार मैदान का क्षेत्रफल = ( बड़ी व्यास×छोटी व्यास×3927)/5000
- विषमबाहु चतुर्भुजाकार मैदान का क्षेत्रफल = औसत लंबाई × औसत चौड़ाई