class 10 maths chapter 1 objective questions in hindi

class 10 का पहला चैप्टर 1 में वास्तविक संख्या है। और इस चैप्टर से बहुत सारे ऑब्जेक्टिव परीक्षा में पूछे जाते हैं।

तो चलिये एक-एक कर के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को देखते हैं। सबसे पहले आपको वास्तविक संख्या के बारे में जानना चाहिए।

  1. सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  2. सबसे छोटी सम अभाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  3. सबसे छोटी विषम अभाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  4. सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  5. सबसे छोटी भाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  6. सबसे छोटी सम भाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 2
    ख) 4
    ग) 3
    घ) 6

  7. सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या कौन-सी है ?

    क) 2
    ख) 3
    ग) 5
    घ) 9

  8. सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन-सी है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2
    घ) 3

  9. इनमें से कौन सम संख्या है ?

    क) 0
    ख) 1
    ग) 2+√9
    घ) 3

  10. इनमें से कौन परिमेय संख्या नहीं है ?

    क) 0
    ख) 4+√64
    ग) 4^½+3
    घ) √2

  11. इनमें से कौन अपरिमेय संख्या नहीं है ?

    क) √11
    ख) √3
    ग) √9
    घ) √2

  1. सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या 1 होगा । इसके बारे में मैंने बताया है। प्राकृतिक संख्या 1 से शुरू होता है और अनन्त तक जाता है।
  2. सबसे छोटी सम अभाज्य संख्या 2 ही होगा । क्योंकि 2 एक सम संख्या है और एक अभाज्य संख्या भी है। सम अभाज्य संख्या सिर्फ 2 ही है इसके अलावा नहीं होता है।
  3. सबसे छोटा विषम अभाज्य संख्या 3 ही होगा । क्योंकि 3 एक विषम संख्या भी है और एक अभाज्य संख्या भी है और अभाज्य संख्या 2 से शुरू होती है।
  4. सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 ही होगा क्योंकि अभाज्य संख्या 2 से शुरू होता है।
  5. सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 होगा । क्योंकि भाज्य संख्या उस संख्या को कहते हैं जो 1 और स्वयं के अलावा किसी दूसरे संख्या से भी विभाजित हो।
  6. सबसे छोटी सम भाज्य संख्या 4 है क्योंकि 4 सबसे छोटा भाज्य संख्या भी है और सम संख्या भी है।
  7. सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या 9 होगा क्योंकि 9 एक भाज्य संख्या भी है और विषम संख्या भी है।
  8. सबसे छोटी पूर्ण संख्या 0 होगा क्योंकि 0 से ही पूर्ण संख्या की शुरुआत होती है।
  9. सम संख्या उसे कहते हैं जो 2 से विभाजित हो। इसलिए 0 को सम संख्या कहा जायेगा क्योंकि 0 में 2 से भाग दिया जा सकता है और 0 पूर्ण विभाजित भी होगा ।
  10. इनमें से √2 परिमेय संख्या नहीं होगा । परिमेय और अपरिमेय संख्या के बारे में डिटेल से बताया है आप पढ़ सकते हैं।
  11. इनमें से √9 को अपरिमेय संख्या नहीं कहा जायेगा। क्योंकि √9 को 3 लिख सकते हैं। और 3 अपरिमेय संख्या नहीं है।

आप मुझे YouTube , Telegram पर भी फ्लो कर लीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *